घर से निकलते ही
आज सुबह गाडरवारा में टहलने निकले थे, वहां गाय माता के बच्चे लाचार सड़क पर पड़े थे, उनके पास दो कुत्ते उनको निहार रहे थे, हम चार लोग थे, मैं और मेरे दोस्त ने उनके पास जाकर उनका मुआयना किया, उनके पांव अकड़ गए थे, वह बदहवास धरती पर पड़े मिट्टी में अपने दर्द को महसूस कर रहे थे, मैंने उनके माथे पर हाथ फेरा तो उनके माथा गीला था, उनके असहनीय दर्द के कारण आएं अटैक से उनका वह पसीना निकल रहा था, हम चार लोग उनके शरीर में हाथ लगाकर उनकी चोटे देख रहे थे, पास की चाय की दुकान से लोटा भर पानी लाकर जबरदस्ती उनको पिलाया, वह अपना मुंह ही नहीं खोल रहे थे, हम क्या करते? उनके माथे पर उनके शरीर पर अपना स्पर्श कर उन्हें अपने पन का अहसास दिला रहे थे, चार लोगों में से सिर्फ दो व्यक्ति के पास ही उस क्षण मोबाइल था, गूगल पर जस्ट डायल किया, जानवर के डॉक्टर का नंबर ढूंढा पर निराश ही हाथ लगी, तब तक एक नंदी आकर अपने लाचार दोस्त का हाल चाल जानने की कोशिश करने लगा, वह अपने बेजुबान दोस्त के हाल चाल को हमसे बेहतर समझ सकता था, उसने जमीन पर लात मारकर अपने दोस्त का एक्सीडेंट करने वाले व्यक्ति के लिए गुस्सा जाहिर किया, फिर अपनी जीभ और गर्दन से उसे सांत्वना दी पर वह लाचार बछड़ा सांत्वना नहीं डॉक्टरी मदद के लिए तरस रहा था, पच्चीस मिनट तक पशु चिकित्सक का नंबर ढूंढने के बाद उन्हें फोन लगाया, वह आए भी उन्होंने तीन चार इंजेक्शन लगाकर उस बेजुबान में जान लाने की कोशिश भी की, उसके पेट में गैस भरी थी इसलिए उसे दवाई पिलाकर उठने लायक करने का प्रयास किया, उस रास्ते से संपक स्थापक जी गुजर रहे थे उन्होंने हम-सब को देखकर गाड़ी खड़ी कर उतरते से ही उस बछड़े की मसाज करने लग गए, हम सब लोगों ने उपचार के बाद उनको पत्थरों के सहारे टिका कर बैठा दिया, डॉक्टर ने बताया कि दो घंटे लगभग समय में वह चलने लायक हो जाएगा, डॉक्टर साहब ने यह भी बताया रोजाना ३-४ गाय हाइवे पर घायल हो जाती है, वह उपचार के लिए जाते है तो लोग इंजेक्शन लगाते समय गाय को पकड़ने तक में सहायक नहीं होते है, इसीलिए अपनी जिम्मेदारी पहचाने।
नरसिंहपुर जिले में पशु चिकित्सा के लिए इस नंबर 07792-230512 पर संपर्क करें।
नोट - यह पोस्ट प्रचार के लिए नहीं, जागरूकता के लिए डालीं गई है।
नरसिंहपुर जिले में पशु चिकित्सा के लिए इस नंबर 07792-230512 पर संपर्क करें।
नोट - यह पोस्ट प्रचार के लिए नहीं, जागरूकता के लिए डालीं गई है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें