सादगी की प्रतिमूर्ति :- शिवराज सिंह चौहान
सादगी की प्रतिमूर्ति :- शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री # शिवराज सिंह चौहान
लगातार १० वर्षो से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में आसीन है उनकी सत्ता में होते हुए भी मिलनसार व विन्रम छवि ही उनको जनता से जोडती है |
एक किसान के परिवार में पैदा हुए शिवराज जी का राजनीतिक सफ़र युवाओं के लिए बड़ा प्रेरक है वह विद्यार्थी परिषद के मध्यभारत क्षेत्र के प्रांतमंत्री भी रहे है उसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के प्रांतअध्यक्ष फिर विदिशा से सांसद फिर मध्यप्रदेश की सत्ता के मुखिया मुख्यमंत्री बने पर उनके पद ने उनको जनता से दूर नही अपितु और नजदीक ला दिया है वह नरेन्द्र मोदी जी के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता है पर उनमें कभी भी अहं की भावना नहीं दिखती है वह सर्वदा विन्रम ही नजर आते है |
चाहे कक्षा १२ के प्रतिभावान हजारो की संख्या में बच्चों के साथ फोटो खिचवाने का किस्सा हो या न्यूमार्केट में एक शराबी लड़के को शांत करने का कि 'बेटा अभी तुम शराब पीए हुए हो बाद में बात करते है' वह एक परिपक्व राजनेता के रूप में सर्वदा दृश्यित होते है एक बार किसी ने शिवराज जी के भाषण में एक विषयवस्तु की कमी उन्हे बताई तो उन्होने अपनी गलती मानकर अगले भाषण में उस विषयवस्तु को जोडा यही व्यवहार है शिवराज जी का | आपातकाल के समय मीसाबंदी रहे शिवराज जी युवाओं ,किसानों और मध्यमवर्गीय परिवार सभी के चेहरे के रूप में दिखाई देते है उन्होने मध्यप्रदेश वासीयों को हमेशा एक सूत्र में पिरोने का काम किया है मध्यप्रदेश गीत का निर्माण ,राजा भोज की मूर्ति का निर्माण , संस्कृति विश्वविद्यालय का निर्माण उसी का प्रमाण है शिवराज जी रचनात्मक कार्यो को हमेशा प्रोत्साहन देते है स्वतंत्रता दिवस के रवीन्द्र भवन के कार्यक्रम का बडा स्वरूप,मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाना ,विश्व हिन्दी सम्मेलन का मध्यप्रदेश में होना उनकी रचनात्मक कार्यो के प्रति उत्साह को दिखाता है वह सभी धर्मो के कार्यक्रमों में शरीक होकर व अपने निवास में मनाते है उनका जनसम्पर्क , संचार, भाषण सभी का मैं प्रशंसक हुँ |
वर्तमान समय में मै उनसे बहुत प्रभावित हुँ व उनके जैसे और राजनेताओं को राजनीति में तलाशता हु जो उनके समान विन्रम हो |
# दस_साल_शिव_राज
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें