उमंग
पैरो को जम़ीन से थामे रखा है
मैने रिश्तों को खुटी से बांधे रखा है |
लाख ऱजिशे की मुझे उकसाने की
पर मैने अभी भी होश को संभाले रखा है |
जज्बा , काबिलियत , उमंग भी है
पर मैने अभी भी लोगों के हाथो को थामे रखा है
पैरो को जम़ीन से थामे रखा है
मैने रिश्तों को खुटी से बांधे रखा है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें