चूड़ी तो बस श्रृंगार है उसका, वो तलवार चलाना भी जानती है |

चूड़ी तो बस श्रृंगार है उसका, वो तलवार चलाना भी जानती है |

जब मुश्किलो में घिरते हम हौसला बढ़ाना भी जानती है,

गुस्सा, प्यार- दुलार, डाँट
कभी बेलन से भी देती मार
पर रोता देख बच्चे को वह पुचकारना भी जानती है |

चूड़ी तो बस श्रृंगार है उसका, वो तलवार चलाना भी जानती है |

किसी उम्र में किसी वेश में
रूककर, झुककर, सम्भल-सम्भलकर
साथी को भी साथ चलाना जानती है  वह,

चूड़ी तो बस श्रृंगार है उसका, वो तलवार चलाना भी जानती है |

पहले सुनती ,फिर कुछ कहती
खट्टी-मिट्ठी बातो में चटकारा लेना जानती है

चूड़ी तो बस श्रृंगार है उसका, वो तलवार चलाना भी जानती है |

जब हार मान ले पुरूष वीर
वह युद्ध में कौशल दिखलाना भी जानती है
जौहर करती ,युद्ध में लड़ती
वह दुश्मन को पौरूष दिखाना भी जानती है |
चूड़ी तो बस श्रृंगार है उसका, वो तलवार चलाना भी जानती है |

       शुभम शर्मा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

न्याय की देवी की आंख पर पट्टी क्यों?

मथुरा की लड़की और गोकुल की गाय कर्म फूटे तो अंत ही जाएं (1930 के दशक की कहानी)

यह देख, गगन मुझमें लय है, यह देख, पवन मुझमें लय है,