रिश्ते :- भारत और पाक
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसम्बर को पाकिस्तान क्या चले गए उनकी यह संक्षेप यात्रा देश में वाद - विवाद का बिन्दु बन गए | कुछ लोगो को इसलिए यह यात्रा पसन्द नहीं आयी क्योकि वह पाकिस्तान के वजीर -ए-आजम नवाज शरीफ के जन्मदिन पर गए थे यू तो यह दोनो पड़ोसी देश एक सी समानता लिए हुए है और 1947 से पहले एक ही थे पर राजनीतिक मुद्दो ने दोनो पड़ोसी के मध्य काफी दूरी ला दी है | 1965 के युद्ध से पूर्व भारत के केन्द्रीय मंत्री ढ़ाका बिना ओपचारिकता के चले जाते थे और पाकिस्तान हुक्मराम अमृतसर आ जाते थे | पर आज माहौल कुछ और है और ऐसी अनौपचारिक यात्राएं अच्छे रिश्तों की दस्तक देती है | जिस दिन 25 दिसम्बर को मोदी जी पाकिस्तान गए उस दिन दो लोगो का जन्मदिन और था एक मौहम्मद अली जिन्ना जिन्होने पाकिस्तान की मांग रखी और दूसरे अटल बिहारी बाचपेयी जी जिनका कथन कि' हम दोस्त बदल सकते है पर पडोसी नहीं |'
ऐसे ही सही अगर भारत और पाक के रिश्तों में सुधार आएगा तो निश्चित ही हम एक बेहतर कल की और प्रशस्त होगे |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें