मंगो देवी शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
परिचय स्वर्गीय मंगो देवी शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वास्तविक नाम :- नर्मदा (मंगलवार के दिन मन्नत के स्वरूप जन्म लेने के कारण मंगो नाम पड़ा) जन्म:- 01 जनवरी 1924 दिन मंगलवार गोबर्धन जिला मथुरा उत्तरप्रदेश पिता :- स्वर्गीय मास्टर श्यामलाल शर्मा माता :- स्वर्गीय किरण देवी शर्मा शिक्षा:- वैघ विशारद तक पेशा :- आठवी तक अध्ययन के बाद जतीपुरा जिला मथुरा में बतौर शिक्षक सेवा दी, बतौर वैघ 1992 ई तक जैन परमार्थ औषधालय में निशुल्क सेवायें दी स्वतंत्रता संग्राम में योगदान:- (मंगो देवी शर्मा के शब्दों में) जब मैने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था , तब मेरी उम्र 18 वर्ष थी , हमारा परिवार क्योकि क्रांतिकारी गतिविधियों में संलिग्न था , इसीलिए मेरे पति स्व छोटेलाल शर्मा व मैं भोपाल में रहने लगे , क्योकि यहां नबाव का शासन था , तो अंग्रेजों का सीधा हस्तक्षेप नहीं था| मेरे पति और मैं भोपाल में कांग्रेस की लोकल इकाई में थे , जिसके द्वारा हमे पता चला कि गांधीजी ने 8अगस्त की रात्री भारतछोड़ो आंदोलन की शुरूआत की है, हम लोगो ने भी भोपाल में अंग्रेजों सरकार के विरूद्ध प्रद...